Friday, November 19, 2010

मै दरिया से पूछता रहा समंदर का पता

मै दरिया से पूछता रहा समंदर का पता, ना मिला ...
साथ जो उसके चला तो समंदर खुद पास आ गया ...

रोशनी ना मिली सूरज से तो क्या ...
खुद को तिल-तिल कर जलाता रहा ...

तुझे अंधेरो से डर लगता है पता है साथी ...
मै इसलिए तेरे घर के सामने बन दीया टिमटिमाता रहा ...

जिस पथ भी चला वो तेरे रास्तो से जा मिला ...
इसमें मेरा तो कोई कुसूर नहीं...

मैंने देखा है तड़पती मछलियों को पानी के लिये ...
जो पानी मिल गया तो तड़पना किसी को याद ना रहा ...

सफलता के लिये दौरता रहा अंधे रास्तो पे...
आज दो पल जो ठहरा तो मंजिल पास थी खड़ी ... ||

No comments:

Post a Comment