Monday, October 25, 2010

कुछ हमको है किस्मत से भी गिला

हैं तो हम तेरी पनाहों के तलबगार मगर
मुश्किलें और भी हैं इस दूरी के सिवा...

तुमको मुझ तक भी नहीं लाता है और
मुझको भी रोकता है तुम तक जाने से खुदा...

जब भी चाहा कि मैं बढाऊँ कदम तेरी और
दब के ही रह गई सीने में वो राह मेरी...

कुछ तेरा गम है मुझे और थोड़ी ख़ामोशी
और कुछ हमको है किस्मत से भी गिला ।|

No comments:

Post a Comment