Friday, November 19, 2010

मै दरिया से पूछता रहा समंदर का पता

मै दरिया से पूछता रहा समंदर का पता, ना मिला ...
साथ जो उसके चला तो समंदर खुद पास आ गया ...

रोशनी ना मिली सूरज से तो क्या ...
खुद को तिल-तिल कर जलाता रहा ...

तुझे अंधेरो से डर लगता है पता है साथी ...
मै इसलिए तेरे घर के सामने बन दीया टिमटिमाता रहा ...

जिस पथ भी चला वो तेरे रास्तो से जा मिला ...
इसमें मेरा तो कोई कुसूर नहीं...

मैंने देखा है तड़पती मछलियों को पानी के लिये ...
जो पानी मिल गया तो तड़पना किसी को याद ना रहा ...

सफलता के लिये दौरता रहा अंधे रास्तो पे...
आज दो पल जो ठहरा तो मंजिल पास थी खड़ी ... ||

Monday, October 25, 2010

कुछ हमको है किस्मत से भी गिला

हैं तो हम तेरी पनाहों के तलबगार मगर
मुश्किलें और भी हैं इस दूरी के सिवा...

तुमको मुझ तक भी नहीं लाता है और
मुझको भी रोकता है तुम तक जाने से खुदा...

जब भी चाहा कि मैं बढाऊँ कदम तेरी और
दब के ही रह गई सीने में वो राह मेरी...

कुछ तेरा गम है मुझे और थोड़ी ख़ामोशी
और कुछ हमको है किस्मत से भी गिला ।|

Thursday, September 9, 2010

मै आम आदमी बन लुटता रहा

मै ज़रा-ज़रा बिखरता रहा ...
वो हर पर सवारता रहा ...
मै आम आदमी बन लुटता रहा....
वो खास बनकर मेरे खून पसीने की कमाई समेटता रह...
मेरी झोपड़ी में सर छुपाने को जगह ना रही...
वो कोठियों पे कोठियां बनता गया...
मुझे जरुरत थी दो रोटी की ...
वो मुझे मोबाइल और सिम देकर चिढाता रहा ...
इस लोकतंत्र में मुझे भी कभी गुरुर था ...
जब चुनाव का दौर था....
मै एक दिन का राजा हूँ ...
वो पांच सालो का स्वामी है...
मै हर चौराहों पे नंगे पाव तपती दोपहरी में मिल जाऊंगा...
वो किसी वातानुकूलित कारों में सैर करता होगा ... तुमको ना मिलेगा..

मै आम आदमी बन लुटता रहा ...
वो राजनेता बन मुझ पर ऱाज करता रहा ... ||

Wednesday, August 25, 2010

शायद शादियाँ लगे

तुझसे उमीदें बहुत थी मेरे यार...
पर क्या शिकवा मै तुझसे करू...
हम साथ थे साथ रहेंगे सोचा था कभी ..
तू हमे भूल गया वक़्त की तरह ...
पर हमे तुझे भुलाने में शायद शादियाँ लगे ...
"मै अजीज सबको था मगर कुछ वक़्त के लिये... जरुरत के लिये"

Thursday, July 1, 2010

जीवन की अनुभूतियाँ

: जीवन की अनुभूतियाँ :
अतित के गलियारों से कुछ पल आवाज से दे रहे है ....
फिर से उनकी यादो को दिल में दफनाने की जद्दोजहद में खुद को जाने कहा भूल आया हूँ ...
कुछ हशीन पलो ने होठो पे मुश्कान बिखेर दिया है ....
कुछ पालो ने दिल को झक्झोर सा दिया है १


आज मेरे गुरु, मात-पिता, सखा सदा शिव बाबा तक जाने का रास्ता लम्बा लगने लगा है...
ध्यान का हर पल शदिया लगाने लगा है...
डर सा लग रहा है कही खो ना जाऊ राहों में ...
पर जाने कौन हौसलों की हवाए देता जा रहा है... २


तेरी दोस्ती की अनुभूति आज आनंदित करने लगी है...
ख़ुशी के सरोवर में मन को डुबोने लगी है ....
गोते लगा रहा हूँ तेरे प्यार और विश्वाश के समंदर में ...
जाने क्यों तू दूर होकर भी पास होने का एहाशस करने लगा है...
रोम रोम मेरा आनंद से भरने लगा है ... ३


मंजिल सामने है पर एक अंजना डर जाने क्यों मन पे छाने लगा है...
पा जाऊंगा उसको जो है मेरा, पूरा विश्वाश है ...
फिर भी हर नया रास्ता हमें डराने की कोशिश करता नजर आ रहा है क्यों ...
फिर से कोई मेरे हौशालो की इम्तिहान ले रहा है ...
हर लम्हा मुझे तोल रहा है ... ४

Monday, May 3, 2010

जब बढोगे कर्म पथ पर

कर्म पथ
जब बढोगे कर्म पथ पर...
मुशीबतें तो आएँगी ही,
हौसलों का इम्तहान लेने ...
तेरे इछासक्ति की परीक्षा लेने |
जो लडेगा नित इनसे...
वही सच्चा योधा कहलायेगा,
ये मुशीबतें क्या तेरे हौसलों से बड़ी है..?
आज तू एक लक्ष्य लेकर इनसे टकरा जा,
कर्म पथ पर आज तू विजय पा जा |
असफलताए कई बार रोकेंगी तुम्हारे कदम,
कर्म पथ से दूर भी ले जाएँगी,
इनसे डरकर तुम कभी झुकना नहीं,
कभी अपने कर्म पथ से हटना नहीं |
नित नए संकल्प से तुम आगे बढ़ते रहो,
अपने लक्ष्य की और नित एक पग धरो,
देखकर दृढ संकल्प तेरा ये अँधेरा छट जायेगा...
ये कर्म पथ ही तुम्हे सफलता की मंजिलों तक पहुचाये ||
----अभिषेक सिंह----
३ मई, 2010