Wednesday, October 26, 2011

मरके भी हमे खुशिया दे गया...

क्या ये तेरी दोस्ती और कैसा ये तेरा दोस्ताना...
हसता है तू हम पर ऐसे, सुनकर मेरा अफसाना...

तू भी झूठा और ये तेरी दोस्ती भी झूठी...
तूने बहुत है खींचा, तब ये डोर है टूटी....

तुझसे लिपटकर, रोने को जी करता है...
पर तू नहीं है मेरा दोस्त, ये सोचकर दिल रोता है...

ये कविता नहीं मेरा दर्द रो रहा है...
दम तोड़ता इक समंदर रो रहा है ...

हँसो तुम भी .. जमाना हँसता है हम पे...
नमक मेरे जख्मो पे ज़रा तुम भी रगर लो ...

जब कल हम ना रहेंगे...
हमे तुम भी याद करोगे ...
नम आँखों से कहोगे...
कोई था जो मिट गया...
मरके भी हमे खुशिया दे गया...||

इक सन्देश

ॐ हरि .... ॐ हरि ....
दीप जलाओ ... दीप जलाओ ...
किसी के घर संसार में आग ना लगाओ...
चलो सन्मार्ग पे, लो सबकी दुआएं...
दीप जलाओ.....

कल जो तुमने किया है...
सुरसा की तरह बन आएगी सामने....
देखोगे चारो ओर, कोई ना सहायक होगा...
तेरे ही पाप तुझको हर लेंगे....

मानव जन्म लिया है...
मानवता के काम कर...
हाथ बढ़ा, सबको गले लगा...
अच्छे बुरे की चिन्ता तुझे क्यु है...

सब का लेखा जोखा है उसके पास...
इस जनम का कई जनम भरेगा ...
यम गण जब नरक की आग में तलेंगे...
तेरे अच्छे करम ही तब साथ रहेंगे...

दीप जलाओ...
मन के अन्दर का अंधकार मिटाओ...
करो जग में परोपकार ...
थामेंगे तुम्हे पालनहार ... ||हरि ॐ||

Monday, October 24, 2011

दिल की इक कसक चुपके से कह देती है ....

ऐसा क्यु है की वक़्त आज हमे खुद पे हँसता लगता है....
हर चहरे पे छुपा इक मुखौटा लगता है ...
बद्नाशीबी है मेरी या ... वक़्त का कशुर है....
जो भी मिलता है जख्म देता है...

हाथ बढ़ता हू गर किसी की और मदद के लिये...
मिलता है बस इक ही जवाब... आप कौन है...
अब तो हमने खुद पे इतराना भी छोड़ दिया है...
भरोसा था जीन कंधो पे वो कंधे छोड़ दिया है...

अब तो हर आंशू मेरे अपने है..
और उन्हें थामने के लिये कंधे भी अपने है...
कल तक था जो भरोसा वो टूट चूका है...
मै था जिन सपनों में वो सपने छुट चुके है...

मुझे गम इस बात का नही की तू साथ नही...
मुझे गम इस बात का नहीं की अब तेरा आस नही ...
मुझे गम है तो टूटी हुई उस आस का...
मेरे आँगन में सुबकती उस बिश्वास का ....

बिखरे हुए आशाओं का मंज़र बस इतना पूछता है ...
कहा है वो रिश्ते जिनपे तू दंभ करता है....
मै चुप ही रहता हू, कुछ भी ना कहता हू...
पर दिल की इक कसक चुपके से कह देती है...

आस का इक बिज बोया था जिसे आंशू से सींचता हू....2
आस का इक बिज बोया था जिसे आंशू से सींचता हू....2

--

Thanks & Regards.

Abhishek Singh

Software Engineer,
E-Connect Solutions Pvt. Ltd.,Udaipur

Wednesday, August 31, 2011

तुझसे बेपनाह मोहब्बत करता हूँ

तेरा प्यार ही तो मेरी जींदगी है ....
जो तेरा प्यार नही तो कुछ भी नहीं....||

दोस्त है, परिवार है या है मेरी आरज़ू...
मेरी रूह है, मेरी तपन है, मेरी सांस है तू...||


कई बार मुझसे हो जाती है ख़ता...
हर ख़ता मंजूर है मुझको...
सजा दे तू मुझे जो चाहे, हक है तेरा...
ना रोकूंगा मै तुझको ... ||

मै तो मुशाफिर हूँ... मंजिल है तू मेरी ...
मार्गदर्शन तो कर आके सही...
तुझसे तुझ तक पहुचने का रास्ता पूछता हूँ ...
तुझसे बेपनाह मोहब्बत करता हूँ ... ||


--

31-August-2011,


Abhishek Singh

Software Engineer,

E-Connect Solutions Pvt. Ltd.,Udaipur

Saturday, August 20, 2011

दो चार ही मिले

मै अकेला चला, चलता रहा ....
जाने कब लोगो का कारवां बना ...
कुछ हमराही मिळे ...
कुछ दो कदम भर चले....
पर जो ढंग से मिले मेरे होके चले ....
कुछ ने जाना हमें नजदीक से ....
तो कुछ दूसरो से मेरा हाल पूछते रहे ...
दो चार ही मिले पर अच्छे मिले ...
दो चार ही मिले पर सच्चे मिले ...
आज तक भी जो साथ चलते रहे...

Monday, June 6, 2011

दुनिया के इस बाज़ार में ख़रीदार है बहुत,कीमत लगाते हैं पर बिकता नहीं हूँ मैं

ये सच है कि हरेक से मिलता नहीं हूँ मैं,
अपने मयार से कभी गिरता नहीं हूँ मैं...

मुझ से हैं कई लोग इसी बात से ख़फा,
चलता हूँ सर उठा के यूँ झुकता नहीं हूँ मैं...

दुनिया के इस बाज़ार में ख़रीदार है बहुत,
कीमत लगाते हैं पर बिकता नहीं हूँ मैं...

मंज़िल पे अपनी जो के पहूँचे नहीं है ख़ुद,
उनकी बताई राह पे चलता नहीं हूँ मैं...

जो कुछ दिया है मुझको एहसान है उसका,
औरों को ख़ुश देख के जलता नहीं हूँ मैं...

‘इरशाद’ जो भी होना है होकर रहेगा वो,
अफसोस कर के हाथों को मलता नहीं हूँ मैं...
--------------------------------

Sunday, May 15, 2011

नयन हमारे सीख रहे हैं हँसना झूठी बातों पर...

सूरज पर प्रतिबंध अनेकों और भरोसा रातों पर...
नयन हमारे सीख रहे हैं हँसना झूठी बातों पर...

हमने जीवन की चौसर पर दाँव लगाए आँसू वाले...
कुछ लोगो ने हर पल, हर दिन मौके देखे बदले पाले...

हम शंकित सच पर अपने, वे मुग्ध स्वँय की घातों पर...
नयन हमारे सीख रहे हैं हँसना झूठी बातों पर...

हम तक आकर लौट गई हैं मौसम की बेशर्म कृपाएँ...
हमने सेहरे के संग बाँधी अपनी सब मासूम खताएँ...

हमने कभी न रखा स्वयँ को अवसर के अनुपातों पर...
नयन हमारे सीख रहे हैं हँसना झूठी बातों पर...||

---KV---

Thursday, May 5, 2011

मैं बिखर जाऊँगा आँसूओं की तरह...

सरों को हमारी सज़ायें न दे,
चांदनी रात को बद-दुआयें न दे...

फूल से आशिक़ी का हुनर सीख ले,
तितलियाँ ख़ुद रुकेंगी सदायें न दे...

सब गुनाहों का इक़रार करने लगें,
इस क़दर ख़ुबसूरत सज़ायें न दे...

मोतियों को छुपा सीपियों की तरह,
बेवफ़ाओं को अपनी वफ़ायें न दे...

मैं बिखर जाऊँगा आँसूओं की तरह,
इस क़दर प्यार से बद-दुआयें न दे....

Tuesday, April 26, 2011

ना मंदिर देखा ना मस्जिद देखा...

ना मंदिर देखा ना मस्जिद देखा...
जहाँ देखा तेरा दर ही देखा...
ना रब को जाना ना खुदा को माना...
हर दर पे तेर मैंने सर है झुकाया ...

कैसे तुझे मंदिरों में ही देखूं...
गुरुवाणी में तुझको कैसे मैं धुंधू ...
मैंने तुझे कड़-कड़ में है देखा..
ना मंदिर में देखा ना मस्जिद में देखा,
हर जन में मैंने तुझको है देखा...

एक बार आके गले से लगालो...
बहुत देर हुई अब गले लगालो ...
तडपा हूँ मै तो तेरे लिए ही ..
सदियों से ना मैंने देखा सवेरा...

ना मंदिर देखा ना मस्जिद देखा...
जहाँ देखा तेरा दर ही देखा...||