Thursday, May 5, 2011

मैं बिखर जाऊँगा आँसूओं की तरह...

सरों को हमारी सज़ायें न दे,
चांदनी रात को बद-दुआयें न दे...

फूल से आशिक़ी का हुनर सीख ले,
तितलियाँ ख़ुद रुकेंगी सदायें न दे...

सब गुनाहों का इक़रार करने लगें,
इस क़दर ख़ुबसूरत सज़ायें न दे...

मोतियों को छुपा सीपियों की तरह,
बेवफ़ाओं को अपनी वफ़ायें न दे...

मैं बिखर जाऊँगा आँसूओं की तरह,
इस क़दर प्यार से बद-दुआयें न दे....

No comments:

Post a Comment