कर्म पथ
जब बढोगे कर्म पथ पर...
जब बढोगे कर्म पथ पर...
मुशीबतें तो आएँगी ही,
हौसलों का इम्तहान लेने ...
तेरे इछासक्ति की परीक्षा लेने |
जो लडेगा नित इनसे...
वही सच्चा योधा कहलायेगा,
ये मुशीबतें क्या तेरे हौसलों से बड़ी है..?
आज तू एक लक्ष्य लेकर इनसे टकरा जा,
कर्म पथ पर आज तू विजय पा जा |
असफलताए कई बार रोकेंगी तुम्हारे कदम,
कर्म पथ से दूर भी ले जाएँगी,
इनसे डरकर तुम कभी झुकना नहीं,
कभी अपने कर्म पथ से हटना नहीं |
नित नए संकल्प से तुम आगे बढ़ते रहो,
अपने लक्ष्य की और नित एक पग धरो,
देखकर दृढ संकल्प तेरा ये अँधेरा छट जायेगा...
ये कर्म पथ ही तुम्हे सफलता की मंजिलों तक पहुचाये ||
----अभिषेक सिंह----
३ मई, 2010
