Thursday, September 9, 2010

मै आम आदमी बन लुटता रहा

मै ज़रा-ज़रा बिखरता रहा ...
वो हर पर सवारता रहा ...
मै आम आदमी बन लुटता रहा....
वो खास बनकर मेरे खून पसीने की कमाई समेटता रह...
मेरी झोपड़ी में सर छुपाने को जगह ना रही...
वो कोठियों पे कोठियां बनता गया...
मुझे जरुरत थी दो रोटी की ...
वो मुझे मोबाइल और सिम देकर चिढाता रहा ...
इस लोकतंत्र में मुझे भी कभी गुरुर था ...
जब चुनाव का दौर था....
मै एक दिन का राजा हूँ ...
वो पांच सालो का स्वामी है...
मै हर चौराहों पे नंगे पाव तपती दोपहरी में मिल जाऊंगा...
वो किसी वातानुकूलित कारों में सैर करता होगा ... तुमको ना मिलेगा..

मै आम आदमी बन लुटता रहा ...
वो राजनेता बन मुझ पर ऱाज करता रहा ... ||