सूरज पर प्रतिबंध अनेकों और भरोसा रातों पर...
नयन हमारे सीख रहे हैं हँसना झूठी बातों पर...
हमने जीवन की चौसर पर दाँव लगाए आँसू वाले...
कुछ लोगो ने हर पल, हर दिन मौके देखे बदले पाले...
हम शंकित सच पर अपने, वे मुग्ध स्वँय की घातों पर...
नयन हमारे सीख रहे हैं हँसना झूठी बातों पर...
हम तक आकर लौट गई हैं मौसम की बेशर्म कृपाएँ...
हमने सेहरे के संग बाँधी अपनी सब मासूम खताएँ...
हमने कभी न रखा स्वयँ को अवसर के अनुपातों पर...
नयन हमारे सीख रहे हैं हँसना झूठी बातों पर...||
---KV---
Sunday, May 15, 2011
Thursday, May 5, 2011
मैं बिखर जाऊँगा आँसूओं की तरह...
सरों को हमारी सज़ायें न दे,
चांदनी रात को बद-दुआयें न दे...
फूल से आशिक़ी का हुनर सीख ले,
तितलियाँ ख़ुद रुकेंगी सदायें न दे...
सब गुनाहों का इक़रार करने लगें,
इस क़दर ख़ुबसूरत सज़ायें न दे...
मोतियों को छुपा सीपियों की तरह,
बेवफ़ाओं को अपनी वफ़ायें न दे...
मैं बिखर जाऊँगा आँसूओं की तरह,
इस क़दर प्यार से बद-दुआयें न दे....
चांदनी रात को बद-दुआयें न दे...
फूल से आशिक़ी का हुनर सीख ले,
तितलियाँ ख़ुद रुकेंगी सदायें न दे...
सब गुनाहों का इक़रार करने लगें,
इस क़दर ख़ुबसूरत सज़ायें न दे...
मोतियों को छुपा सीपियों की तरह,
बेवफ़ाओं को अपनी वफ़ायें न दे...
मैं बिखर जाऊँगा आँसूओं की तरह,
इस क़दर प्यार से बद-दुआयें न दे....
Subscribe to:
Posts (Atom)
